दिल्ली में बढ़ा कोरोना का कहर, एक गली में निकले 46 संक्रमित, 2300 के पार मरीज
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए हॉटस्पॉट जोन की संख्या भी बढ़ा दी गई है. राजधानी में अब 92 हॉटस्पॉट हो गए हैं. दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या फिलहाल 2376 है और 50 लोगों की मौत हुई है. अब तक कुल 804 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं.